SP Inspects Police Station कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की विवेचना करते हुए प्रकरणों को शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश!

29

SP Inspects Police Station कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की विवेचना करते हुए प्रकरणों को शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश!

Ratlam : एसपी अमित कुमार शनिवार को ग्रामीण अनुभाग के अंतर्गत थाना बड़ावदा का निरीक्षण करने पहुंचे थे।निरीक्षण के दौरान एसडीओपी जावरा ग्रामीण संदीप मालवीय एवं थाना प्रभारी बड़ावदा प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए क्षेत्र में घटित गंभीर अपराधों की विवेचना की प्रगति का परीक्षण करते हुए संबंधित प्रकरणों में शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया गया की गंभीर अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए, तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक तरीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

IMG 20260321 WA0176

इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर अभिलेख संधारण, अपराध पंजी, लंबित अपराधों की स्थिति एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एसपी ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखने तथा आमजन से संवाद बढ़ाने पर भी बल दिया। रतलाम पुलिस द्वारा प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों पर नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही हैं!