
SP Inspects Rajasthan Border मादक पदार्थ तस्करी रोकने के दिए निर्देश!
Ratlam : जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अंतरराज्यीय अपराधों पर नियंत्रण हेतु SP अमित कुमार ने थाना कालूखेड़ा, थाना पिपलौदा एवं चौकी सुखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी कालूखेड़ा शंकर सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पिपलौदा रमेश कोली के साथ दोनों थाना क्षेत्रों से लगे राजस्थान बॉर्डर का भ्रमण किया। इस दौरान अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के संभावित आने-जाने के मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने एवं प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसपी द्वारा थाना निरीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित अपराधों की समीक्षा तथा विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। साथ ही थाना स्टाफ की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों को अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया!






