SP ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली क्लास,दिए आवश्यक निर्देश

881

SP ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली क्लास,दिए आवश्यक निर्देश

Ratlam : शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा करते हुए जिले के समस्त थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर पर कड़ी निगरानी एवं आगामी त्योंहारों और विधानसभा चुनाव सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से आगामी त्योहारों नवरात्री,दशहरा आदि के आयोजन के समय सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने आगामी त्योहारों के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्धारित फॉर्मेट में आयोजकों से जानकारी भरवाकर आचार संहिता का पालन सूनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे बाद डीजे चलाने की अनुमति नहीं दी जाए।जुलूस या आयोजन के पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी।जिले में 713 स्थान पर घट स्थापना की जाएगी।

विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जारी आचार संहिता के पालन करवाने के एवं सभी लाइसेंसी हथियारों को 07 दिन के अंदर जमा करवाने हेतु निर्देशित किया।जनवरी 2023 से लेकर अभी तक सर्वाधिक 250 नई गुंडा फाइल पुलिस द्वारा खोली गई है।150 के लगभग और गुंडा फाइलें प्रक्रिया में है।

एसपी ने सभी अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिए
1. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करेंगे।
2. अवैध गतिविधियों शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई की जाए।
3. खुले में शराब पीने वालों,असामाजिक तत्वों और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए।
4. सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के आसूचना संकलन को और मजबूत करें।
5. छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
6. स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों के भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।