राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट कर दी बधाई

96

राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट कर दी बधाई

गुपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर ओम बिरला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

देवनानी ने बिरला से कहा कि आप द्वारा देश के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दूसरी बार संभालना और अपने दायित्व का कुशल निर्वहन प्रत्येक राजस्थानवासी को गौरव की अनुभूति कराता है।

 

इस कार्यकाल में भी आपके अनुभव से सदन का गौरव उत्तरोत्तर बढ़ेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलने के साथ संसदीय मर्यादाओं का एक नूतन अध्याय रचा जाएगा।

देवनानी ने बिरला के साथ विभिन्न समाजिक एवं विकासपरक विषयों पर सार्थक चर्चा भी की।

 

उन्होंने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा

विश्वास जताया कि आपके प्रयासों से ‘विकास भी-विरासत भी’ के मंत्र के साथ भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

 

साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भी भेंट कर उन्हें बधाई दी।

 

IMG 20240628 WA0148

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उन्हें भी बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके अजमेर से जुड़ाव और अजमेर के विकास में भूमिका अद्वितीय है।

 

देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि आपकी प्रभावी भूमिका से देश विकास और पर्यावरण संरक्षण के तालमेल से विकसित भारत बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

IMG 20240628 WA0148

इस अवसर पर राजस्थान सरकार में वन मंत्री श्री संजय शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

IMG 20240628 WA0150

देवनानी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

IMG 20240628 WA0147

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बाद प्रथम बार देश में वंचित समाज के प्रतिनिधि के नाते मेघवाल जी को कानून मंत्री की जिम्मेदारी मिलने से राजस्थान को गौरवान्वित करने वाला बताया।