Special Train Operation: वदोडरा से खातीपुरा एवं बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन!

66

Special Train Operation: वदोडरा से खातीपुरा एवं बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन!

Ratlam : होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर वदोडरा से खातीपुरा एवं बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: ट्रेन संख्‍या 09103/09104 वड़ोदरा- खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल!

 

ट्रेन संख्‍या 09103 वदोडरा -खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार को वदोडरा से 21.35 बजे प्रस्‍थान कर रतलाम मण्‍डल के दाहोद (00.26/00.28 सोमवार), रतलाम (02.05/02.10 सोमवार), मंदसौर (03.33/03.35 सोमवार), नीमच (04.43/04.48 सोमवार), एवं चित्तौड़गढ़ (06.05/06.10 सोमवार) होते हुए अगले दिन 14.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा से 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09104 खातीपुरा- वदोडरा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को खातीपुरा से 20.55 बजे प्रस्‍थान कर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (03.25/03.30 मंगलवार), नीमच (04.18/04.20 मंगलवार), मंदसौर (05.00/05.02 मंगलवार), रतलाम (07.10/07.20 मंगलवार) एवं दाहोद (08.43/08.45 मंगलवार) होते हुये मंगलवार को 11.30 बजे वदोड़रा पहुंचेगी। यह ट्रेन खातीपुरा से 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक तक चलेगी।

IMG 20260301 WA0114

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे। ट्रेन संख्‍या 09019/09020 बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल, ट्रेन संख्‍या 09019 बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल 01 मार्च 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 08.35 बजे रविवार को प्रस्‍थान कर रतलाम मंडल के दाहोद (18.02/18.04 रविवार) रतलाम (20.10/20.20 रविवार), नागदा (21.46/21.48 रविवार), उज्‍जैन (22.48/22.50 रविवार), मक्‍सी (23.26/23.28 रविवार), शुजालपुर (00.28/00.30 सोमवार) एवं सीहोर (00.57/00.59 सोमवार) होते हुए सोमवार को 20.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09020- गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सोमवार 2 मार्च 26 को गोरखपुर से 23.35 बजे प्रस्‍थान कर रतलाम मंडल के सीहोर (17.43/17.45 मंगलवार), शुजालपुर (18.19/18.21), मक्‍सी (19.32/19.34), उज्‍जैन (20.15/20.17 ) नागदा (21.02/21.04 ) रतलाम (21.52/22.02 मंगलवार) एवं दाहोद (23.22/23.24) होते हुये बुधवार को 9.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, उधना, सयान, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्‍सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करने के साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं!