Khel Chetna Mela के शुभारंभ अवसर पर निकली खेल जागृति रैली!

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पर हुआ समापन!

223

Khel Chetna Mela के शुभारंभ अवसर पर निकली खेल जागृति रैली!

Ratlam : खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को शहर में खेल जागृति रैली निकाली गई। इसकी शुरूआत कॉलेज ग्राउंड से हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, खेल सलाहकार अशोक जैन लाला, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ाभारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, महेंद्र बोथरा, डॉ. नरेंद्र मेहता, प्रदीप सिंह राव ने झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। खेल जागृति रैली में शहर के 100 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने सहभागिता की। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुई नेहरू स्टेडियम पहुंची। जहां मार्च पास्ट के साथ रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने अतिथियों को सलामी दी।

IMG 20251220 WA0109

यहां मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, कार्यक्रम के अध्यक्ष क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्रीमती नीता काश्यप ने ध्वज वंदन कर खेल मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय तैराक अब्दुल कादिर ने विद्यार्थियों को खेल मेले की शपथ दिलाई!

IMG 20251219 WA0173 2