SPS Officer’s VRS: राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी ने मांगा VRS 

425

SPS Officer’s VRS: राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी ने मांगा VRS 

भोपाल: पुलिस मुख्यालय में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक अमित सिंह ने पुलिस की वर्दी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने डीजीपी सुधीर सक्सेना और एडीजी प्रशासन डॉ श्रीनिवास राव से मिलकर VRS का आवेदन दे दिया है।

अमित सिंह राज्य पुलिस सेवा के 2002 बैच के अधिकारी हैं और उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। उनके सेवाकाल में अभी 10 साल का समय शेष था।

माना जा रहा है कि समय पर पदोन्नति नहीं मिलना भी उनकी सेवानिवृत्ति लेने का एक कारण हो सकता है। वैसे उन्होंने अपने आवेदन में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। अमित सिंह पिछले 3 महीने से छुट्टी पर थे और उन्होंने VRS आवेदन के साथ 3 महीने का वेतन भी जमा करा दिया है।