
Staging of ‘Urmilayan’ : सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार प्राप्त ‘उर्मिलायन’ का मंचन 10-11 मई को सानंद के मंच पर!
जानिए, पांचों समूह के लिए नाटक के मंचन का समय क्या होगा!
Indore : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए कई पुरस्कार विजेता नाटक ‘उर्मिलायन’ का मंचन 10 और 11 मई को स्थानीय देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह, खंडवा रोड) में होगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे एवं मानद सचिव संजीव वावीकर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अनेक व्यवसायिक नाटकों की दौड़ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त नाटक ‘उर्मिलायन’ की पूरे महाराष्ट्र में चर्चा है। नाटक में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के जीवन के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रस्तुत किया गया है, जो कि रामायण में अनछुये रह गए। ‘रामायण’ में लक्ष्मण के साथ ही उर्मिला की भूमिका भी महत्वपूर्ण हैं। नाटक ‘उर्मिलायन’ यही संदेश देता है।
इस नाटक की दर्शक, समीक्षक, नाट्य जानकार, दिग्ग्ज कलाकार सभी ने प्रशंसा की हैं। नाटक को झी मराठी, झी नाट्यगौरव, महाराष्ट्र टाईम्स सम्मान और ‘माझा’ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। मुंबई की संस्था सुमुख चित्र निर्मित इस नाटक के मुख्य कलाकार है संकेत खेडेकर, अमोल भारती, पूजा साधना, डॉ वैदेही व्यवहारे एवं निहारिका राजदत्त। साथी कलाकार है मृणाल शिखरे, श्रावणी, गावित, शिवानी मोहिते, निकिता रजक, सुप्रिया जाधव, प्रियंका अहिरे। इसके लेखक सुनिल हरिश्चंद्र और स्मिता दातार, निर्देशक सुनिल परिश्चंद्र, नेपथ्य अरूण राधायण, संगीत निनाद म्हैसाळकर, प्रकाश योजना चेतन ढवळे, नृत्य सुजय पवार, ऋचा पाटील, रंगभूषा उदयराज तांगडी, वेशभूषा स्मिताली तांबे, व्यवस्थापन राजदत्त सुनंदा, बापू सरिता, सूत्रधार-दिनू पेडणेकर, अरविंद घोसाळकर, कार्यकारी निर्माता निखिल जाधव हैं।
सानंद न्यास के भिसे एवं वावीकर ने बताया कि नाटक ‘उर्मिलायन’ का मंचन 10 मई शनिवार को रामूभैय्या दाते समूह के लिए अपराह्न 4 बजे, सायं 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिए होगा। 11 मई रविवार को प्रातः 10 बजे मामा मुजूमदार समूह के लिए, वसंत समूह के लिए अपराह्न 4 बजे तथा सायं 7.30 बजे बहार समूह के लिए मंचन होगा।





