राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की महासचिव मल्लिका ने दिया इस्तीफा

किरण गुप्ता बनी प्रभारी महासचिव

502
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की महासचिव मल्लिका ने दिया इस्तीफा

भोपाल।मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की महासचिव मल्लिका निगम नागर ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर किरण गुप्ता को प्रभारी महासचिव बनाया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों की बैठक में मल्लिका निगम नागर ने अपना इस्तीफा दिया। इसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जीपी माली का कहना है कि नागर ने पारिवारिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं की वजह से संघ के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।

उनका इसतीफा स्वीकृत कर लिया गया है। उनके स्थान पर आगामी व्यवस्था के लिए किरण गुप्ता को मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ के प्रभारी महासचिव का कार्यभार सौपा गया है। माली ने बताया कि कोविड महामारी के चलते यह व्यवस्था बनाई गई है। किरण गुप्ता वर्ममान में संभागायुक्त कार्यालय भोपाल में उपायुक्त के पद पर कार्यरत है।