मीडियावाला.इन।
भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज स्मार्ट उद्यान में पौधारोपण के बाद कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए 5 एस को आधार बनाकर उनके कल्याण के नए निर्णय लेगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समानता, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के आधार पर इनसे जुड़े संबंधित नए निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व में भी सरकार ने महिला कल्याण को प्राथमिकता दी है ।अब उनके कल्याण के लिए नए आयाम जोड़ते हुए अन्य आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे ताकि महिलाएं और भी सशक्त हों।