असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले का प्रदेश भर में विरोध,कांग्रेस ने हर जिले में दिया मौन धरना

190

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले का प्रदेश भर में विरोध,कांग्रेस ने हर जिले में दिया मौन धरना

भोपाल:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले को लेकर प्रदेश कांग्रेस आज हर जिले में मौन धरना प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में भी रोशनपुरा का प्रदेश कांग्रेस ने मौन धरना दिया। धरने का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया। धरना दोपहर में शुरू हुआ।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को सभी जिला अध्यक्षों को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा जो कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकल रही थी। इस यात्रा के काफिलों पर सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं की गई हैं। इन उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टर्स को हटा दिया गया। जिले में होने वाले धरने में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक,मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्षों ने भी भागीदारी की। भोपाल में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल

हुए।