Sterilization: श्वानों के बधियाकरण में शहर की समाजसेवी संस्था आगे आई

919

*रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट*

रतलाम: नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे श्वानों के बधियाकरण में बनाई गई मॉनीटिरिंग समिति में HCFSA संस्था के सदस्यों का अमूल्य और सराहनीय योगदान है।

*क्या कहते हैं पदाधिकारी*
संस्था की सचिव पल्लवी टाक ने सर्वप्रथम अपनी संस्था का परिचय देते हुए बताया कि हमारी संस्था दिल्ली द्वारा रजिस्टर्ड संस्था है।इस संस्था का मूल उद्देश्य बेजुबानों पर हो रहे अत्याचार को रोकना,उनके लिए आवाज उठाना,उनका उपचार कराना,यह संस्था लोगों को बेजुबान जानवरों के प्रति किस प्रकार का व्यवहार किया जाना चाहिए,उन्हें किस प्रकार अपना दोस्त बनाया जा सकता है, साथ ही उसके प्रति जागरूक कर साथ ही प्रकृति हमारी विश्व धरोहर है व पर्यावरण ही हमारा जीवन हैं हमें पर्यावरण को बचाने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए भी कार्य करते रहना हैं।आज पर्यावरण को जो क्षति पहुँच रही है।उसको कैसे रोका जाए इस हेतु भी HCFSA संस्था निरंतर कार्य कर रही हैं।
इस संस्था की संस्थापक,दिल्ली  प्रदेशाध्यक्ष मालती गुप्ता हैं जिनके मार्गदर्शन में रतलाम में भी एक टीम गठित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष आशा गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सरोज गुप्ता,जिला सचिव पल्लवी टाक,जिला कार्यकारिणी सदस्य में वेदप्रकाश,अर्पित उपाध्याय,विशाल सक्सेना, विशाल उपाध्याय आदि सदस्य  कार्यरत हैं। संस्था के सदस्य बहुत ही सक्रिय रूप निरंतर प्रकृति के सेवादार हैं।
नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारीया के नेतृत्व में श्वानों के बधियाकरण अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें HCSFA संस्था का महत्वपूर्ण पूर्ण सहयोग रहेगा।यही आशा करते है कि यह अभियान पूर्ण रूप से सफल हो ताकि श्वानों की आबादी से,उनके शहर में बडते झुंड के कारण लोगों पर जो श्वान बाइट की घटनाएं हो रही है उस पर रोक लगे और उससे निजात मिल सके।

*सहयोग करने की अपील*
शहर के जागरूक नागरिकों से निवेदन करते हैं कि आप भी हमारे इस कार्य में सहयोगी बने। आप भी अपने स्तर पर उनके  लिए भोजन पानी,दुध की व्यवस्था कर उनकी देखभाल में नगर की मदद करे।