खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्यवाहीं से हड़कंप,नकली मावे के कारोबारियों ने 3 लाख रु.का 12 सौ किलो मिलावटी मावा गड्ढों में फैंका

806

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्यवाहीं से हड़कंप,नकली मावे के कारोबारियों ने 3 लाख रु.का 12 सौ किलो मिलावटी मावा गड्ढों में फैंका

उन्हेल से सतीश सोनी की रिपोर्ट

Ujjain : कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ निर्माण एवं विक्रय करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है,जिससे इस तरह के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।प्रशासन की कार्यवाही के डर से अज्ञात मावा कारोबारियों द्वारा मिलावटी एवं दूषित 12सौ किलो मावा चकरावदा (उन्हेल रोड) के आसपास सुनसान क्षेत्र में गढ़ढो में फैंक दिया गया हैं।

इस मिलावटी मावा फैंके जाने की सूचना एक व्यक्ति द्वारा दी गई जिस पर एसडीएम तहसील घट्टिया के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन,तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम बल्डा पहाड़ी आखिरी बस्ती से आगे ग्राम चकरावदा पर गई। जहां उन्होंने मौके पर दो अलग-अलग स्थानों पर टोकरियों में बंधा हुआ गढ़ढों में फेंका हुआ मावा जप्त किया।मावे की टोकरियों पर कुछ पठनीय नाम जैसे-गोपीलाल, बोदर,हरदा,जेएम स्याही से लिखे पाए गए।उक्त मावे की 50 टोकरियां (लगभग 1250 किलोग्राम) हैं,जिसका बाजार मूल्य अनुमानित 3 लाख 12 हजार 5 सौ रुपए हैं।ग्रामीणों के अनुसार यह मावा 02 से 03 दिन पूर्व का फेका हुआ है।

*क्या कहते हैं स्वास्थ्य अधिकारी*
जप्त मावा सडा हुआ एवं लाल रंग का होकर दुषीत होने की आशंका होने पर इस मावे का आमजन एवं मवेशियों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डाल सकता था इस वजह से लोक स्वास्थ्य एवं पशु स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जेसीबी के माध्यम से विनष्टीकरण करवा दिया गया।
*स्वास्थ्य अधिकारी*
*बीडी शर्मा*
*उन्हेल*