Stock market : बाजार में गिरावट जारी, निवेशकों का 3.15 लाख करोड़ स्वाहा

605

कार्पोरेट और बिजनेस विशेषज्ञ बसंत पाल की रिपोर्ट

घरेलू शेयर में आज भारी गिरावट रही है। वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ने से BSE Sensex और Nifty गिरावट के साथ खुले। दिन चढ़ने के साथ उनमें गिरावट बढ़ती गई।

दोपहर बाद तक सेंसेक्स 1057.28 अंक यानी 1.91% गिरावट के साथ 54,263.00 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 287.50 यानी 1.74% गिरावट के साथ 16,190.60 पर रहा। इस गिरावट से निवेशकों के 3.15 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 251 लाख करोड़ रुपये रह गया। आईटी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

साथ ही देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी गिरावट ने भी प्रमुख सूचकांकों को नुकसान हुआ। रिलायंस का शेयर करीब तीन फीसदी गिरावट के साथ 2716.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।सेंसेक्स में 1017 अंकों की कमजोरी रही है और यह 54,303.44 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 276 अंक टूटकर 16202 के लेवल पर बंद हुआ है।

आज हैवीवेट शेयरों में बिकवाली रही है। सेंसेक्स 30 के 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।आज के टॉप लूजर्स में KOTAKBANK, BAJFINANCE, TATASTEEL, HDFC, RELIANCE, WIPRO और INFY शामिल हैं।बाजार की इस गिरावट में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.25 लाख करोड़ घट गया है।

Author profile
बसंत पाल

लेखक वरिष्ठ पत्रकार और कारपोरेट, कमोडिटी मार्केट के जानकार हैं। इन विषयों पर तीन दशकों से निरंतर लेखन कर रहे हैं। आर्थिक मामलों के समीक्षक होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी सम्बद्ध रहे।
संपर्क : 98260 10905