कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म के आरोप, क्या हैं निर्दोष? या जाएंगे सलाखों के पीछे?, धर्म की आड़ में यौन शोषण का आरोप!

388

कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म के आरोप, क्या हैं निर्दोष? या जाएंगे सलाखों के पीछे?, धर्म की आड़ में यौन शोषण का आरोप!

Bhopal : धर्म की आड़ में कथावाचक और आध्यात्मिक संत महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर राजस्थान की एक युवती ने दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाएं हैं जिससे देश के सनातन धर्मावलमिबयों में भुचाल आ गया हैं। कोई इसे स्वामी को बदनाम करने की साजिश बता रहा हैं तो कोई इसे ईर्ष्यावश ऐसा करना बता रहा हैं, कोई कह रहा हैं कि यदि उत्तम स्वामी ने ऐसा कुछ नहीं किया है तो उन्हें अपने निर्दोष होने के प्रमाण पेश करना चाहिए। वैसे अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई हैं, यदि एफआईआर दर्ज होती हैं तो यह मामला पुलिस प्रशासन के पाले में पंहुच जाता हैं और पुलिस विभाग की निष्पक्ष जांच से परिणाम सामने आने पर स्वामी के दामन पर लगे दाग साफ हो सकते हैं या आरोप सिद्ध होने पर स्वामी को सलाखों के पीछे जाने से कोई रोक नहीं सकता हैं।

जानिए क्या है मामला??
उत्तम स्वामी के खिलाफ राजस्थान निवासी एक युवती ने दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाएं हैं। पीड़िता युवती ने देश की राजधानी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिए अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की हैं। पीड़िता का कहना है कि शिकायत और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की भनक लगते ही उसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलने लगी है। पीड़िता के अनुसार उत्तम स्वामी के देश-भर में हजारों अनुयायी हैं और वह राजनीतिक रूप से भी प्रभावशाली है। युवती ने ई-मेल में लिखा है कि वह मेरे परिवार के बारे में समुची जानकारी रखते हैं और ऐसे में उसे आशंका है कि उसे और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाया जा सकता हैं।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 11.06.28 AM 1

स्वामी पर क्या आरोप लगाए युवती ने?
युवती ने आरोप लगाया हैं कि उत्तम स्वामी कई वर्षों से उसका शोषण कर रहें थे। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया हैं और यह सब धर्म की आड़ में किया गया है। युवती ने महत्वपूर्ण बात यह बताई कि जब वह नाबालिग थी उस दौरान भी उसका यौन उत्पीडन किया गया। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली थी और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए थे इसी बीच इसकी जानकारी स्वामी को मिल गई इसके बाद से उसे और उसके परिवार को चुप रहने और कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजे गए ई-मेल में पीड़िता ने आशंका जताई है कि स्वामी के पास पर्याप्त संसाधन और राजनीतिक पंहुच हैं ऐसे में साक्ष्य नष्ट किए जाने या परिवार को कुछ भी हानि पहुंचाने की संभावना हैं!

क्या कहते हैं स्वामी के भक्त!
उत्तम स्वामी के एक भक्त ने नाम नहीं लेने का कहते हुए मीडियावाला को बताया कि स्वामी जी की छवि लोगों को सहन नहीं हो रही है और उन्हें बदनाम करने के लिए लोग साजिश रची जा रही हैं।

एक भक्त का कहना हैं कि स्वामी जी को मैं और मेरा परिवार बहुत अच्छी तरह से वर्षों से जानते हैं हम तथा हमारे परिवार की बहु-बेटियां आते-जाते रहते हैं, शांत, स्वच्छ और उज्ज्वल छवि वाले स्वामी जी को बदनाम करने का माहौल बनाया जा रहा हैं। समय रहते दुध का दुध और पानी का पानी हो जाएगा!