अजब प्रेम की गजब कहानी: झाबुआ जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिगों के प्रेम त्रिकोण में ले ली 2 की जान

933
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

अजब प्रेम की गजब कहानी: झाबुआ जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिगों के प्रेम त्रिकोण में ले ली 2 की जान

झाबुआ से कमलेश नाहर की रिपोर्ट

झाबुआ: झाबुआ जिले के थाना कल्याणपुरा में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा किया है। प्रेमिका की बेवफाई से आहत पूर्व प्रेमी द्वारा 3 अन्य के साथ मिलकर दोनों की हत्या करने की जानकारी सामने आई है।
खास बात यह है कि प्रेम त्रिकोण में शामिल तीनों किरदार नाबालिग है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल नाबालिग व 3 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

*यह है अजब प्रेम की गजब कहानी-*
दिनांक 26.09.2025 को पुलिस थाना कल्याणपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खेड़ा में लिमजी किहोरी के खेत में बांस की झाड़ियों के नीचे एक लड़का व एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। जिनके गले में कपड़े के दुप्पटे से फांसी लगी हुई है । सुचना पर तत्काल घटना स्थल ग्राम खेड़ा पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया । गांव में लोगो से शव के संबंध में पुछताछ करने पर दोनो शव ग्राम खेड़ा के होना पाया गया । मौके पर मर्ग पंजीबध्द कर जांच में लिया गया था।
दौराने मर्ग जांच में पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामला संदिग्ध पाया जाने से पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री शिव दयाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महिपाल सिंह महोबिया ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुरक्ति साबनानी के निर्देशन में थाना प्रभारी नेहा बिरला के नेतृत्व में टीम घटित कर मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि मामला हत्या का पाया जाने थाना कल्याणपुरा पर अज्ञात आरोपीगणों के विरुध्द अपराध क्रमांक 252/2025 धारा 103(1), 238,3(5) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया । अनुसंधान के दौरान काल डिटेल रिकार्ड व परिस्थितजन्य साक्ष्य के आधार पर काल डिटेल में आये नम्बर के आधार पर विधिविरुद्ध बालक से पुछताछ की जिसने बताया कि मृतिका से वह बातचीत करता था। वे एक दुसरे से प्रेम करते थे । बाद में मृतिका मृतक से बातचीत करने लग गयी थी जिससे वह नाराज चल रहा था। दिनांक 25.09.2025 को मृतक बालक से उसकी मोटर साईकल मांग कर ले गया था । बालक के जीजा पिन्टु ने बालक को बताया कि तेरी मोटर साईकल मेरे भाई अलकेश के घर के सामने खड़ी है। वह देखने गया तो घर के अंदर मृतिका व मृतक चिपक कर बैठे हुये थे । यह बात बालक द्वारा अपने जीजा पिन्टु एवं उनके साथ दिलीप व रमसु को जाकर बताई। फिर चारो ने मिलकर अलकेश के घर आये वहां पर मृतक व उनके बीच विवाद हुआ। जिस कारण चारो नें मिलकर दोनों के गले में दुप्पटे से खीचकर गला घोट कर हत्या कर देना बताया ।

बालक व आरोपी पिन्टु ,रमसु ,दिलीप निवासी गण ग्राम खेड़ा को उक्त दौहरे हत्या काण्ड में गिरफ्तार किया जा कर न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ डॉ शिवदयालसिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिपाल सिंह महोबिया ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुरक्ति सबनानी के निर्देशन व मार्ग दर्शन में गठित टीम निरीक्षक नेहा बिरला , उनि. शिवकुमार सिंह कुशवाह, सउनि जगदीश नायक , सउनि प्रेमचंद परमार, सउनि उमेश मकवाना , प्र.आर. नरवेसिंह डोडियार, आर. राजेन्द्र मुवेल, आरक्षक विजय, अर्जुन पंचाली, देवा , सुनील डोडियार , नारायण चौहान व सायबर सेल टीम झाबुआ का विशेष योगदान रहा ।