Strict Warning to MLA: कलेक्टर विवाद में भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को बीजेपी संगठन ने भोपाल तलब कर दी कड़ी चेतावनी

741

Strict Warning to MLA: कलेक्टर विवाद में भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को बीजेपी संगठन ने भोपाल तलब कर दी कड़ी चेतावनी

भोपाल: भिण्ड के जिला कलेक्टर से अभद्र व्यवहार के मामले में भारतीय जनता पार्टी संगठन ने भिंड के विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह को भोपाल तलब किया। विधायक श्री कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा से भेंट की।

संगठन ने विधायक के व्यवहार को गंभीर मानते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी और साफ कहा – “आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा।”

बता दे की 2 दिन पहले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के शासकीय निवास के मुख्य द्वार पर कलेक्टर और विधायक के बीच भिड़ंत हो गई थी और विधायक ने कलेक्टर पर गुस्से में मुक्का तक दिखा दिया था।