Struggle & Success : बदमाशों की गोली से एक हाथ कटा, दूसरे हाथ से सीखा बैडमिंटन, आज बन गए अंतर्राष्ट्रीय पेरा खिलाड़ी!

एक हाथ से साइकिल चलाकर प्रैक्टिस के लिए जाते, युगांडा में 14 देशों के खिलाड़ियों से मुकाबला किया!

406

Struggle & Success : बदमाशों की गोली से एक हाथ कटा, दूसरे हाथ से सीखा बैडमिंटन, आज बन गए अंतर्राष्ट्रीय पेरा खिलाड़ी!

 

Dhar : 29 साल के राहुल सिंह विमल ने अंतर्राष्ट्रीय पेरा बैडमिंटन खिलाड़ी का खिताब अर्जित किया है। संभवतः वे प्रदेश के पहले पेरा बैडमिंटन खिलाड़ी बने। गत दिनों यूगांडा (साउथ अफ्रीका) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पेरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में राहुल ने 14 देशों के खिलाड़ियों से आमना-सामना करने के बाद दोहरी सफलता अर्जित की। पुरुष युगल (डबल) में जीतकर गोल्ड, जबकि सिंगल एकल वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया।

रविवार को राहुल धार पहुंचे, यहां उनका राजा देवीसिंह हॉल पर कोच सुधीर वर्मा सहित खिलाड़ियों ने राहुल का सम्मान किया। धार से ही राहुल ने बेटमिटन खेलने की विधा सीखी हे।

 

गोली लगने से काटना पड़ा बायां हाथ
राहुल सिंह मूल रूप से भिंड जिले के मेहगांव तहसील का निवासी हे 12 वर्ष पहले अपने गांव में चोरी करने आए बदमाशों ने चोरी करते समय हमला कर दिया था। तब राहुल का आमना-सामना करने के दौरान बाएं हाथ में गोली लग गई थी। गोली हड्डी में जाकर फंस गई। हाथ में इन्फेक्शन बढ़ने के कारण तत्काल एक हाथ काटना पड़ा।
अब राहुल के समक्ष चुनौती खड़ी हो गई परिवार की हालत दयनीय घर में एक मात्र पालन पोषण करने वाला उसका भी एक हाथ रह गया अपने समाने का रोजी-रोटी के संकट आ गया। ऐसे में राहुल ने बैडमिंटन खेलने को चुनौती स्वीकार कर लक्ष्य प्राप्त करने की ठान ली भिंड में खेलना शुरू किया। शुरुआत में रैकेट पकड़ना भी नहीं सीख पाए थे। किसी बताया धार बैडमिटन की नर्सरी हे वहां चले जाओ। उन्होंने जानकारी जुटाई और धार आ गए। धार में शुरुवात में भारतीय खेल प्राधिकरण पर प्रेक्टिस की शुरुवात की। यहां से राजा देवीसिंह हॉल पर कोच सुधीर वर्मा से संपर्क हुआ। धार में राहुल ने एक कमरा किराया से लिया और प्रेक्टिस के लिए एक हाथ से साइकिल चलाकर कोर्ट तक आना-जाना शुरू किया।

यहां प्रैक्टिस के बाद संभाग, राज्य देश की अनेक प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया, युगांडा में अपना अनूठा प्रदर्शन करते हुए 14 देशों से आए खिलाड़ियों को मात देकर खिताब अपने नाम हासिल किया।

कमिश्नर दीपक सिंह किया सम्मान
गत दिनों इंदौर में राहुल विमल का सम्मान इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह द्वारा भी किया गया। राहुल को कमिश्नर ने इस उपलब्धि पर शॉल, श्री फल और प्रोत्साहन राशि देकर विधिवत सम्मान किया। इस अवसर पर कोच सुधीर वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ वर्मा भी मौजूद थे। कमिश्नर ने राहुल को आश्वासन भी दिया मध्य शासन हर संभवतः मदद करेगा।