

Students Create Record : काश्यप विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर रचा कीर्तिमान, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन!
Badnawar : शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्ट परिणामों के लिए विख्यात काश्यप विद्यापीठ ने एक बार फिर CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं एवं 10वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। बता दें कि विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय, शिक्षकों एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वीं का शानदार प्रदर्शन!
कुल 42 विद्यार्थियों में से 37 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विशेष उल्लेखनीय है वाणिज्य संकाय की छात्रा कृति कांकरेचा, जिन्होंने 97.2% अंक अर्जित कर जिले के श्रेष्ठ परिणामों में स्थान प्राप्त किया। उनके साथ अन्य वाणिज्य संकाय मेधावी विद्यार्थियों में शामिल हैं!
मानसी पाटीदार- 94.2%,
साइना शाह- 93.8%,
यशवी जैन एवं कनिष्का उपाध्याय- 93.6%, अंश कुमार जैन- 91.0%, हर्षिता सिर्वी- 90.2%, लावण्या पालिवाल- 87.6%, दिव्यांशी गुजराती- 86.4%, आंचल शर्मा- 86.0%, नव्या गामी- 85.8%, आदिश जैन- 85.4%, भूमि सेठिया- 85.0%
विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है!
अभिजीत सीरवी- 81.4%, वीतराग जैन- 76.6%, विनीता भादविया- 76.4%
कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट सफलता!
इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 79 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 59 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि शेष विद्यार्थियों ने भी उच्चतम अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। प्रमुख मेधावी छात्र/छात्राएं हैं!
धनिष्का मकवाना- 92.6%, यशस्वी सिंह राठौड़- 91.6%, हर्षित उपाध्याय- 90.8%, पर्व मोदी – 89.6%, सिया मंडलेचा- 89.0%, कर्षित पाटीदार- 87.2%, सानवी पटवा- 87.2%, स्तुति जैन- 86.4%, कुणाल पाटीदार- 86.4%, अनिहा गादिया- 85.0%
संस्था की प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि – काश्यप विद्यापीठ ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए एक प्रेरणादायी स्थान बनाया है। बोर्ड परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट परिणाम, विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा एवं संस्था के अनुशासित वातावरण का प्रतिफल हैं। विद्यालय परिवार ने इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार माना है तथा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं!