Suicide by Torture : शादी के 20 साल बाद महिला ने आत्महत्या की! 

महिला के परिवार ने ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया 

578
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Suicide by Torture : शादी के 20 साल बाद महिला ने आत्महत्या की! 

Indore : लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले स्टील कारोबारी नितेश वर्मा की पत्नी संगीता वर्मा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संगीता के परिजन ने नितेश पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि 41 वर्षीय संगीता निवासी महालक्ष्मी नगर अवसाद में थी। उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार को संगीता ने बाथरूम में गीजर के पाइप पर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद भी बाहर न आने पर बेटा आर्यन देखने पहुंचा। अंदर से आवाज न आने पर दरवाजा तुड़वाया गया। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों का आरोप है कि संगीता को पागल बताकर परेशान किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की अभी जांच चल रही है। परिवार ने बताया कि संगीता और नितेश की 20 साल पूर्व शादी हुई थी। उनके 17 व 13 साल के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक संगीता मूल रूप से राजस्थान के अजमेर की रहने वाली थी। संगीता के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष पर उसे पिछले दो साल से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि संगीता को पति और सास-ससुर दिनभर में 100 से ज्यादा बार पागल बोलते, उसे ताने मारते। इसके चलते संगीता डिप्रेशन में आ गई थी।

IMG 20221002 WA0068

संगीता के चाचा महावीर प्रसाद का आरोप है कि पिछले दो साल से ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। पति, सास भगवती देवी और ससुर मनोहर लाल दिनभर उसे ताने मारते थे। वे उसे पागल बोलते थे। उसे कहते कि तू गरीब परिवार की है। तुझे कोई समझ नहीं है। उसे इतनी जोर से डांटते की वह कांपने लगती थी। ससुराल वाले उसे मारते नहीं थे, लेकिन जिस तरह से प्रताड़ित करते थे, वो मारने से भी ज्यादा भयानक था। तानों के कारण वह डिप्रेशन में आ गई थी।

पति नितेश का कहना है कि जो आरोप लगाए जा रहे है वो गलत हैं। हमारी रोजाना फोन पर बात भी होती थी। मैं हर घंटे पत्नी से फोन पर बात करता था। शुक्रवार को भी दोपहर करीब डेढ़ बजे मेरी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। मैंने पूछा भी था कि लंच किया तो उसने कहा कि पेट खराब है। हैवी ब्रेकफास्ट किया था। अपने हाथ से जूस भी पिलाया था। पत्नी ने कभी कोई परेशानी नहीं बताई। पत्नी की दवाइयां चल रही थीं। मेंटल इलनेस के चलते डॉक्टर से भी चेकअप कराते रहते थे।