Suicide : लड़के से परेशान होकर जान दी, दो थे नशे से परेशान!

शहर में 5 लोगों ने जान दी, दो के कारण पता नहीं

573
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : शहर में एक बार फिर से आत्महत्याओं के मामले बढ़ने लगे। पिछले 24 घंटों के दौरान बीकॉम की छात्रा सहित पांच लोगों ने खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि युवती को युवक दोस्ती के लिए परेशान कर रहा था। वहीं अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग कारणों ने चार लोगों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक घटना श्रद्धा सबूरी कॉलोनी की है। जहां 24 वर्षीय दीक्षा मांडवे ने रविवार देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जब उसकी छोटी बहन ने देखा तो मां और भाई को जानकारी दी। परिजन रविवार रात को ही युवती को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां सोमवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया। दीक्षा माहेश्वरी कॉलेज में बीकॉम फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। परिवार में छोटा भाई और एक बहन है। पिता सिगरेट कंपनी में काम करते हैं।

बताया जाता है कि परिवार ने पूछताछ के दौरान परिवार ने दीक्षा का मोबाइल पुलिस को सौंपा। दीक्षा की वॉट्सऐप चैटिंग में एक लड़के से बातचीत मिली है। आस्था पैलेस में रहने वाला दोस्त पर उस पर जबरन मिलने के लिए दबाव बना रहा था। दीक्षा मिलने से मना कर चुकी थी। टीआई के मुताबिक उसके मोबाइल में दो नंबर भी मिले हैं। जिनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। परिवार ने अभी पुलिस द्वारा जांच किए जाने की बात कही है।

घर आया और फांसी लगाई
खुदकुशी का एक अन्य पहला मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मयूर नगर मूसाखेड़ी का है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम संतोष पिता कैलाश है। संतोष पेशे से ऑटो चालक था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह शराब पीने का आदी था। कल नशा करके घर पर आया। उसकी पत्नी बाजार सामान खरीदने चली गई थी उसी दौरान उसने घर में फांसी लगा ली।

घर में फंदे पर मिला
इसी तरह एमआईजी थाना क्षेत्र के गोटू की चाल में रहने वाले अंकित पिता शिव प्रसाद ने भी फांसी लगा ली। अंकित के पिता का 3 महीने पहले ही निधन हुआ है। मां का निधन पहले ही हो चुका है। वह अकेला रहता था और मार्केटिंग का काम करता था। उसने अपने दोस्त को अपनी मोटरसाइकिल दी थी। शाम को दोस्त गाड़ी लौटाने आया तो वह फंदे पर झूलता मिला। अंकित भी शराब पीने का आदी था।

दो अन्य ने भी दी जान
खुदकुशी का चौथा मामला पलासिया थाना क्षेत्र के रामनगर में सामने आया। यहां अशोक पिता भागीरथ ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अशोक ने खुदकुशी क्यों की यह पता नहीं लगा है। वही खुदकुशी का चौथा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के चिराड मोहल्ला मूसाखेड़ी का ही सामने आया है। यहां विकास पिता भगवत सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सभी मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।