
Suicide: हेड कॉस्टेबल की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
भोपाल: कमला नगर इलाके में आज सुबह तड़के हेड कॉस्टेबल की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर नजीराबाद में एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रेखा प्रजापति पति राजकुमार प्रजापति (40) नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती थी। महिला के पति हेड कॉस्टेबल हैं। आज सुबह करीब चार बजे महिला के पति की नींद खुली तो देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं है। इसके बाद उन्होंने बाहर आकर देखा तो पत्नी टीनशेड पर दुपट्टे का फंदा बनाकर उस पर झूल रही हैं। इसके बाद पति उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति ने
पुलिस को बताया कि उनका मनोचिकित्सों के पास इलाज चल रहा था। उधर नजीराबाद पुलिस ने बताया कि ममता बाई पति विशाल वंशकार (22) ग्राम रुनाहा में रहती थी। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। कल उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चूंकि मृतका नवविवाहिता थी, इसलिए अब मामले की जांच एसडीओपी करेंगे।





