Suicide : पति ने घर में लाइव CCTV पर पत्नी को फांसी लगाते देखा! 

BC में पैसे लगवाए, पैसे नहीं मिले तो दबाव बढ़ा, इसी कारण फांसी   

666
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Suicide : पति ने घर में लाइव CCTV पर पत्नी को फांसी लगाते देखा! 

Indore : एक विवाह महिला जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थी, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नौकरी के कारण पति घर से बाहर रहता है। बताया गया कि दोनों पर पैसे लेने वालों का दबाव था, वो परेशान हो रहे थे। महिला अपने सुसाइड नोट में तीन नाम लिखकर गई है। पति ने बताया कि उसने फोन किया तो पत्नी ने फोन रिसीव नहीं किए। उसने लाइव सीसीटीवी देखा तो होश उड़ गए। उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास के मुताबिक, करुणा शर्मा स्कीम-114 स्थित कंचन विहार कॉलोनी में रहती थी। उनके पति उत्तम शर्मा भी बड़े इंटीरियर डिजाइनर हैं। कर्ज होने के कारण पति-पत्नी छुप-छुप कर रहने लगे थे। करुणा सोमवार को ही घर आई, दोपहर में उनके पति उत्तम ने काल लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे देखे तो करुणा गले में फंदा लगा रही थी।

उत्तम ने तत्काल इमारत में ही रहने वाली वर्षा शाह को कॉल लगाया। विनोद और वर्षा गेंती से चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करुणा को नीचे उतारा। घर के सामने रहने वाली नर्स को बुलाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस भी पहुंच गई। कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें सुसाइड नोट लिखा है।

मौत का पता ऐसे चला

बताया जा रहा है कि मृतका का पति उत्तम शर्मा इंजीनियर है। वे नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। जब उसने कई बार अपनी पत्नी को फोन किया तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया। परेशान होकर उसने मोबाइल से कनेक्ट सीसीटीवी फुटेज को देखा। लाइव सीसीटीवी देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसने फौरन फोन करके पड़ोसियों को खबर दी। पड़ोसी दरवाजा तोड़कर जब घर के भीतर दाखिल हुए तब तक करुणा शर्मा की मौत हो चुकी थी।

तीन नाम सामने आए 

पुलिस के अनुसार मृतक महिला सुसाइड नोट लिखकर गई है। सुसाइड नोट में उसने तीन लोगों के नाम लिखे हैं। टीआई संतोष दूधी के मुताबिक, सुसाइड नोट में मोना, प्रतिभा और आदित्य का नाम लिखा है। बिल्डर हेमंत अत्रिवाल की पत्नी प्रतिभा समूह बीसी चलाती है। करुणा ने भी परिचितों से करोड़ों रुपए लगवा रखे थे। बीसी के रुपए रोकने के कारण लोग करुणा पर दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेगी।