Suicide note found : आत्महत्या करने वाली महिला के कपड़ों में मिला सुसाइड नोट

974
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : रंगपंचमी के दिन एक नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। डॉक्टर को पोस्टमार्टम से पहले उसके अंत:वस्त्रों में चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। डॉक्टर ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया। मृतका ने नोट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। उसने पति राहुल, सास और ननदों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के स्वजनों ने भी उनके खिलाफ बयान दर्ज करवाए है।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक गुरु शंकर नगर निवासी प्रियंका ने रंग पंचमी के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी निगमकर्मी राहुल से पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस ने राहुल से आत्महत्या के कारणों के बारे में पूछा, लेकिन उसने किसी विवाद से इन्कार कर दिया। बुधवार को प्रियंका के शव को जिला अस्पताल भिजवाया तो अंत:वस्त्रों से सुसाइड नोट मिला जिसमें राहुल (पति) और सास पारु पर परेशान करने के आरोप लगाए।

एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक प्रियंका के स्वजनों ने भी सास व पति द्वारा परेशान करने की बात कही है। प्रियंका के अंजड़ में रहने वाले पिता अमृत ने बताया कि करीब 6 महीने पहले प्रियंका को राहुल घर के बाहर छोड़कर चला गया था। तब दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। प्रियंका ने बताया था कि वह मोबाइल पर किसी अन्य महिला से बात करता है। वह प्रियंका को छोड़कर तीसरी शादी करने की बात कहता था, लेकिन बेटी का घर नहीं बिगड़े इसलिए हमने रिश्तेदारों को बुलाकर राहुल को समझाया और प्रियंका को ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भी दामाद ने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आज हमारे पास बेटी ही नहीं है। उसकी मौत के जिम्मेदार ससुराल वालों पर कार्रवाई होना चाहिए।

सबसे पहले सास ने देखा
प्रियंका को सबसे पहले उसकी सास ने फंदे पर लटकते देखा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को जब पोस्टमॉर्टम रूम में ले जाया गया तो यहां महिला के अंत:वस्त्रों में सुसाइड नोट मिला। प्रियंका और राहुल की पिछले साल ही अप्रैल में ही शादी हुई थी। प्रियंका और राहुल के बीच संबंध ठीक नहीं थे। सास भी उसे ताने मारती थी। फिलहाल पुलिस ने नवविवाहिता के सुसाइड को लेकर जांच शुरू कर दी है।