WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suicide: ताश खेलने से रोका तो किशोर ने उठाया आत्मघाती कदम, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला

Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case
Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case

Suicide: ताश खेलने से रोका तो किशोर ने उठाया आत्मघाती कदम, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला

परिवार में पसरा मातम; पुलिस बोली- हर एंगल से की जा रही जांच..

छतरपुर: हरपालपुर थाना क्षेत्र के परेथा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। ताश के पत्ते खेलने से मां द्वारा मना किए जाने से नाराज 16 वर्षीय किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक रामसनेही राजपूत रविवार दोपहर गांव के युवकों के साथ ताश खेल रहा था। उसकी मां ने उसे वहां से घर बुलाया और ताश खेलने से मना करते हुए खाना खाने के लिए कहा। घर लौटने के बाद उसने भोजन किया और पीछे वाले कमरे में चला गया, जहां उसने रस्सी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

कमरे से आहट सुनकर मां पहुंची तो बेटा फंदे पर तड़पता दिखाई दिया। उसने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव सीएचसी भेज दिया।

हरपालपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी तथ्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

जुआ खेलते पर कान पकड़कर ले गई थी माँ..

हरपालपुर टीआई आर.एस. सिकरवार के मुताबिक 16 वर्षीय किशोर गांव में बरगद के पेड़ के नीचे अन्य साथियों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था। मां ने खेलते हुए देखा तो कान और कॉलर पकड़कर उसे घर ले गई। 15 मिनिट बाद ही उसने घर के ककमरे में फांसी लगा अली जिसे उसकी मां ने खुद फंदे से उतारा।

मोबाइल में मिले 2 दर्जन गेम..

पुलिस जांच में उक्त किशोर के मोबाइल में तकरीबन 20-22 दो दर्जन मोबाईल गेम डाउनलोड हैं जिससे प्रतीत होताक़ है कि उसे जेम की लत पहले से ही लगी हुई थी।