Suicide : सूदखोरों से परेशान होकर फांसी लगाई

पत्नी को वॉइस मैसेज करके कहा 'वह कर्ज से परेशान!'

798
Sucide :
Sucide :

Indore : सूदखोरों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे। खुदकुशी करने से पहले उसने पत्नी को वॉइस मैसेज भी भेजा था, लेकिन पत्नी नेट बंद होने के चलते वह मैसेज नहीं देख सकी। जब उसने मैसेज देखा तो बेटे को घर पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कर्ज से परेशान होकर उसने अपनी जान दी है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतक का नाम योगेश पिता गंगाराम टेटवाल है। वह सुतारी का काम करता था। कल सुबह पत्नी काम पर चली गई थी। गंगाराम भी दुकान पर बैठा था। फिर अचानक घर गया उसने पत्नी को मैसेज किया कि वह कर्ज से परेशान हो गया है। बच्चों का और परिवार का ध्यान रखना। इसके बाद खुदकुशी कर ली। पत्नी ने अपने मोबाइल पर मैसेज देखा तो अपने बच्चे को फोन कर पिता से बात करवाने को कहा। बेटा जब पिता के कमरे में गया तो दरवाजा लगा हुआ मिला। उसने अपने काका को खबर की। रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ा तो योगेश फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए पहुंचाया, वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी के मुताबिक उनके पति को ज्यादा पढ़ना-लिखना नहीं आता था। इसके चलते उन्होंने वॉइस मैसेज किया था। जो कर्ज था वो पति योगेश की बीमारी के चलते लिया गया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने योगेश को छह महीने के बेड रेस्ट के लिए कहा था। इसके बाद से वह घर ही रहते थे। वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि योगेश को बचपन में चोट लगी थी। जिसके कारण उन्हें चलने में दिक्कत होती थी। करीब चार महीने से वह काम भी नहीं कर रहे थे। इसके कारण उन पर कर्ज हो गया था। पिछले कुछ दिनों से उन्हें सूदखोर कॉल करके परेशान कर रहे थे।