Sunita Williams Update : अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स के बारे में अच्छी खबर, नासा ने दिया अपडेट!

304

Sunita Williams Update : अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स के बारे में अच्छी खबर, नासा ने दिया अपडेट!

जानिए, ‘नासा’ ने सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए कौनसा समय तय किया!

Washington : बैरी विल्मोर के साथ 5 जून को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को एक सप्ताह बाद पृथ्वी पर लौट आना था। लेकिन, स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी को रोक दिया था। डेढ़ महीने से दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में ही रुके हुए हैं।

सुनीता विलियम्स के बारे में अच्छी खबर आई है कि ‘नासा’ और बोइंग के इंजीनियर ने स्टारलाइनर स्पेसशिप के थ्रस्टर के परीक्षण का काम पूरा कर लिया है। स्पेसशिप की वापसी की योजना बनाने के लिए नासा और बोइंग इन परीक्षणों के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे।

थ्रस्टर्स को नियंत्रित करने वाले हीलियम के टैंक स्टारलाइनर की लॉन्च से पहले लीक कर रहे थे, जिससे लॉन्च में देरी हुई थी। पिछले महीने अधिकारियों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान में 70 घंटे की हीलियम है। जबकि, वापसी के लिए केवल 7 घंटे की हीलियम की जरूरत है। इस महीने की शुरुआत में अधिकारियों ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी, तो अंतरिक्ष यान कभी भी वापस का सकता है। हालांकि, यह भी कहा कि वे ऐसा करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। आखिरी अपडेट में नासा और बोइंग ने कहा कि इस महीने के अंत में वापसी की उड़ान हो सकती है।

WhatsApp Image 2024 07 25 at 19.10.28

पिछले सप्ताह के अंत में जारी एक अपडेट में कहा गया था कि ‘न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स टेस्ट फैसिलिटी में स्टारलाइनर रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम थ्रस्टर का ग्राउंड परीक्षण पूरा हो गया है। अब टीमें डेटा समीक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं।’

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर बीते महीने 5 जून को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरिक्ष में गए थे। दोनों को एक सप्ताह तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में काम को पूरा करके पृथ्वी पर वापसी करनी थी। लेकिन, लॉन्च के बाद स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी का पता चला। इसके बाद उनकी वापसी को कई बार टाला गया। दोनों पिछले डेढ़ महीने से स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं। इंजीनियर स्पेसक्राफ्ट में समस्या को ठीक करके उसे वापसी के लिए तैयार करने में जुटे थे।

ताजा अपडेट में बताया गया है कि थ्रस्टर की गिरावट का निरीक्षण करना था, ताकि टीमें इस बात को समझ सकें कि उड़ान के दौरान कुछ थ्रस्टरों ने काम करना क्यों बंद कर दिया था? इसके साथ ही यह जानना भी था कि उन थ्रस्टरों को फिर से इस्तेमाल करने पर क्रू फ्लाइट टेस्ट के बाकी हिस्से पर क्या असर पड़ सकता है।