Surprise Inspection of Copy Branch : कलेक्टर ने नकल शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया, जरूरी निर्देश दिए!

'मीडियावाला' की खबर के बाद नकल शाखा में सुधार और CCTV की संख्या बढ़ाने के निर्देश!

1111

Surprise Inspection of Copy Branch : कलेक्टर ने नकल शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया, जरूरी निर्देश दिए!

Indore : कलेक्टर आशीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय स्थित दस्तावेजों की नकल शाखा, रिकार्ड शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यों और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी के भी अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने और सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने के लिए कहा!

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि नकल संबंधी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया जाए। आवेदकों को समय पर उनके चाहे गए दस्तावेजों की नकल उपलब्ध कराई जाए। किसी भी आवेदक को किसी भी तरह से परेशान न होना पड़े यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगी

आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि कलेक्टर कार्यालय के रिकार्ड रूम में किसी को भी अनधिकृत रूप से प्रवेश नहीं दिया जाए। अगर कोई व्यक्ति अनधिकृत रूप से प्रवेश करता पाया जाए तो उसके विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से आने वाले आवेदनों की संख्या, निराकरण में लगने वाला समय, निराकरण की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आवेदकों को निर्धारित समय पर नकल मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी आवेदक को नकल के लिए परेशान नहीं होना पड़े, यह सुनिश्चित हो।

‘मीडियावाला’ की खबर से नजर में आई यह शाखा

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ‘मीडियावाला’ पोर्टल ने नकल शाखा की एक महिला कर्मचारी को खुले आम पैसे मांगते और पैसे लेते हुए खबर प्रसारित की थी। इस खबर से हड़कंप मचा था और कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उस महिला कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से ही कलेक्टोरेट की नकल शाखा की नकेल कसे जाने की संभावना जताई जा रही थी। आज कलेक्टर के निरीक्षण से भी इस शाखा में सन्नाटा है।