
पढ़ना जारी रखें
पुलिस के मुताबिक संभवत: व्यापारी कोई टोना टोटका कर रहा था. इसके लिए उसने घर के एक कमरे में ही मजार बना रखी थी और उसके ठीक बीच में चाकू गाड़ रखा था. मामला कर्वी कोतवाली के तरौंहा कस्बे का है. पुलिस ने बताया कि यहां कस्बे में व्यापारी काशी केशरवानी अपने परिवार के साथ रहता है.
हाल ही में वह अपनी बहन के घर गया था. इसी बीच उसके कुछ रिश्तेदार उसके घर पहुंचे तो पता चला कि घर के बाहर ताला लगा है. जबकि अंदर से कुछ हलचल सुनाई दे रही थी. ऐसे में रिश्तेदार ने पड़ोसियों को और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद ताला तोड़ कर अंदर देखा गया तो व्यापारी काशी के पत्नी बच्चे बदहवास हालत में थे.
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि व्यापारी ने आज से नहीं, बल्कि बीते तीन सालों से अपने पत्नी बच्चों को घर में कैद कर के रखा है. बाहर वालों की नजर से बचने के लिए उसने घर के खिड़की दरवाजों को स्थाई रूप से बंद कर दिया था. यहां तक कि रोशनदानों को भी विधिवत पैक करा दिया था.
बदहवास हालत में मिले पत्नी बच्चे
उसने अपने बच्चों की पढ़ाई छुड़ा दी और रोजमर्रा का सामान लेने भी खुद घर में ताला लगाकर जाया करता था. पुलिस ने बताया कि व्यापारी काशी के घर से उसकी पत्नी के अलावा एक बेटे और एक बेटी को मुक्त कराया गया है. इन तीनों की हालत नाजुक थी और यह तीनों ही मानसिक तौर पर विक्षिप्तों जैसा व्यवहार कर रहे थे. उनके शरीर को देख कर लग रहा था कि जैसे कई कई दिनों तक उन्हें भोजन भी नहीं मिलता हो. शरीर से तीनों ही बुरी तरह से कमजोर हो चुके थे और उन्हें अपने दम पर ठीक से चला भी नहीं जा रहा था. पुलिस ने बताया कि इन तीनों को पहले जिले के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है.
Do keep water for the birds:: भीषण गर्मी में प्यास से मर रही थी गोरैया ,फिर क्या हुआ देखिये VIDEO ? /