Surya Grahan 2025: लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 29 मार्च को रहें ज्यादा सावधान

601

Surya Grahan 2025: लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 29 मार्च को रहें ज्यादा सावधान

Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 का दिन खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण घटना है। बता दें, जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण समय माना गया है, क्योंकि इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं ग्रहण में कुछ खास कार्यों को करने की मनाही भी होती हैं। इस बार 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा।।रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्‍त सूर्य ग्रहण लगेगा, तब भारत में दोपहर के 2:20 बज रहे होंगे। यह ग्रहण की शुरुआत होगी। शाम करीब 4:17 बजे ग्रहण अपने पीक पर होगा और आंशिक तौर पर सूर्य को कवर कर लेगा। शाम 6:13 बजे यह खत्‍म हो जाएगा। चूंकि यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा, इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व माना जा रहा है। आंशिक सूर्य ग्रहण की स्थिति तब आती है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है। इस दौरान वह सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता। आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य किसी कटे हुए चांद जैसा नजर आ सकता है। तब पूरी तरह अंधेरा नहीं होता। विज्ञान के नजरिए से कहें तो सूर्य के पेनम्‍ब्रा की छाया पृथ्‍वी पर पड़ती रहती है।

क्‍योंकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देने वाला है, ऐसे में बहुत से लोग इसे ऑनलाइन देखना चाहेंगे। कई अंतरिक्ष एजेंसियां और ऑब्‍जर्वेट्री सूर्य ग्रहण की घटना लाइव प्रसारित करती हैं। जानी-मानी वेबसाइट टाइम एंड डेट भी सूर्य ग्रहण को लाइव टेलिकास्‍ट करने वाली है। टाइम एंड डेट के यूट्यूब चैनल पर जाकर आप सूर्य ग्रहण को अपने गैजेट पर देख पाएंगे। इस लिंक पर क्लिक करके ग्रहण देखा जा सकेगा।

ग्रहण के दौरान क्या न करें

  • ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण शुरू होने पर घर में पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
  • ग्रहण के दौरान आप देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श न करें।
  • ग्रहण शुरू होने से समाप्त होने तक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बूरा प्रभाव पड़ता है।
  • इस समय आप नींद लेने से बचें। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • Butea Monosperma Lutea: पीले पलाश की आमद का फागोत्सव