Suspected Lawyer Arrested : जिला कोर्ट में किसके लिए वीडियो बना रही नकली वकील! 

उसने वो नाम भी बताया कि किसके कहने पर उसने ये काम किया!

1177

Suspected Lawyer Arrested : जिला कोर्ट में किसके लिए वीडियो बना रही नकली वकील! 

Indore : यहां जिला कोर्ट में वकीलों ने कोर्ट में वीडियो बना रही संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वीडियो बनाकर PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) को भेजना था। इस संदिग्ध महिला के पास से 3 लाख भी बरामद हुए हैं। इस महिला का नाम सोनू मंसूरी बताया गया। उसने बताया कि वो एक दूसरी महिला वकील नूरजहां खान के कहने पर यह वीडियाे बना रही थी। पकड़ी गई इस संदिग्ध महिला से पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की।

शनिवार को जिला काेर्ट में हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। इस दाैरान वीडियाे कार्रवाई का वीडियो बना रही एक संदिग्ध महिला साेनू मंसूरी काे वकीलों ने पकड़ लिया। वह वकील की यूनिफॉर्म में थी। तलाशी लेने उसके पास से 3 लाख रुपए जब्त हुए।

IMG 20230129 WA0015

कोर्ट में जब यह वीडियो बनाया जा रहा था, तब बजरंग दल के पदाधिकारी तनु शर्मा से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। ‘पठान’ फिल्म की रिलीज वाले दिन धार्मिक नारेबाजी करने पर जिन 7 लोगों को पकड़ा गया उनमें तनु शर्मा भी हैं। वकील सुनील विश्वकर्मा, अनिल नायडू और अमित पांडे काे इस महिला पर शंका हुई। क्योंकि, वो कभी वकील के रूप  नहीं दी। उन्हाेंने महिलाओं की मदद से उसे पकड़ा और पुलिस काे सूचना दी। बाद में उस पर कार्रवाई की गई। लिखित शिकायत में कहा गया कि काेर्ट नंबर 42 में सुनवाई के दाैरान महिला ने वीडियो बनाए।

दस्तावेज के फाेटाे भी खींचे

एमजी रोड पुलिस ने उस संदिग्ध महिला काे गिरफ्तार करके पूछताछ की। उसने बताया कि महिला अधिवक्ता खान ने उसे वीडियाे बनाने, जजमेंट से जुड़े दस्तावेज के फाेटाे खींचने और सुनवाई से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्रित करने काे कहा था। एडीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार महिला के माेबाइल में कई वीडियाे मिले हैं। महिला ने स्वीकारा किया कि वकील नूरजहां खान के सहयाेग से और उसी के निर्देश पर यह सब कर रही थी। नूरजहां खान ने उससे कहा था कि यह सारे अहम दस्तावेज हैं। आज की सुनवाई का भी वीडियाे बना लेना। इन्हें PFI काे भेजना है। इस मामले में महिला वकील नूरजहां खान पर भी पुलिस कार्रवाई होगी।