WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suspend: शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित 

Suspend

Suspend: शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित 

उज्जैन: संभागायुक्‍त श्री आशीष सिंह ने शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को पदीय कर्तव्‍यों और शासकीय कार्यों के संपादन में गंभीर लापरवाही बरतने पर मध्‍यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्‍काल प्रभाव से नि‍लंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्‍यालय कलेक्‍टर कार्यालय शाजापुर रहेगा। साथ ही संभागायुक्‍त श्री सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी जिला उज्‍जैन सुश्री निधि जैन को स्‍वकार्य के साथ-साथ जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर का प्रभार भी सौपा हैं।