WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore Swachh Survey 2022 : इस सप्ताह हो सकता है ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’

अलर्ट रहें एवं सर्वेक्षण की गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल अनुसार कार्य सुनिश्चित करें

Indore : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के संबंध में सभी अपर आयुक्त, झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सिटी बस ऑफिस में समीक्षा बैठक ली। इसमें निर्देश दिए गए कि स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रोटोकॉल के तहत काम किया जाए।

निगम आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अगले सप्ताह से प्रारंभ हो सकता है इसलिए आप सभी अलर्ट रहें एवं सर्वेक्षण की गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल अनुसार कार्य होना सुनिश्चित करें। बैठक में आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022, 7 स्टार रेटिंग, ओडीएफ प्लस प्लस, वाटर प्लस के संबंध में गाइडलाइन अनुसार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अगले सप्ताह से प्रारंभ होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल अनुसार व्यवसायिक क्षेत्र में संस्थान व दुकान में अनिवार्य रूप से दो प्रकार के गीले-सूखे कचरे के लिए डस्टबिन होना, प्रत्येक दुकान व संस्थान से कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन में आना सुनिश्चित करना है।

साथ ही प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक बैक लाईन का जनभागीदारी से ब्यूटीफिकेशन का कार्य, किसी भी क्षेत्र में सीएंडडी वेस्ट व मलबा फैला न मिले, सफाई मित्र अनिवार्य रूप से यूनिफार्म में आएं, ऑन साइड गीले कचरे से खाद का निर्माण करना है। क्षेत्र में अनिवार्य रूप से स्वीपिंग होना, रात्रिकालीन स्वीपिंग, मैकेनाइज्ड स्वीपिंग, लिटरबिन की धुलाई व मरम्मत कार्य के साथ ही मुख्य रूप से जितने भी झोन के अंतर्गत सीटीपीटी व यूरिनल आते है वह साफ-सुथरे रहे, पानी, सफाई, प्रकाश की उचित व्यवस्था हो, आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण हो, गाइडलाइन अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रत्येक झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।