जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न! 

363

जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न! 

 

Ratlam : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप रतलाम मेन का 2024-25 वर्ष के लिए पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह प्रदेश के मांडवगढ़ में संपन्न हुआ।

रतलाम मेन ग्रुप के 150 सदस्यों का दल प्रदेश के मांडवगढ़ के लिए 2 बसों से 2 दिवसीय यात्रा पर निकला, यात्रा का शुभारंभ शहर के तीर्थ स्थल करमदी से प्रारंभ होकर भोपावर तीर्थ, मोहनखेड़ा तीर्थ, अमीजरा पारसनाथ के दर्शन करते हुए मांडवगढ़ पंहुचा जहां शपथविधि समारोह सम्पन्न हुआ।

 

आयोजन के मुख्य अतिथि श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय लालवानी, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष जैन (मामा), विशेष अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा, राष्ट्रीय फेडरेशन कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका थे।

 

प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालवानी ने नवीन अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा को प्रथम शपथ पद और गोपनीयता की दिलाई व नवनियुक्त पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय महासचिव ने एवं कार्यकारिणी सदस्यों को राष्ट्रीय सचिव ने शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष अजय इंदु गोखरू ने नवीन अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा को पिन लगाकर पदभार परिवर्तित किया।

 

रतलाम इकाई संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने स्वागत भाषण दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल बोहरा ने अपने उद्बोधन में विश्वास दिलाया कि मैं मानव सेवा कार्य को संपन्न करने हेतु दृढ़संकल्पित हुं।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रियांशी कोठारी, पूजा खिमेसरा, किंजल चोपड़ा, रिया मेहता ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। संचालन मुकेश धाकड़, गणतंत्र मेहता, मधु जैन तथा आभार सचिव निलेश काकड़ीवाला, विपिन पुगलीया ने माना।