T20 World Cup 2026 : साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा कर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंची,एलन का सबसे तेज शतक

100

T20 World Cup 2026 : साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा कर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंची,एलन का सबसे तेज शतक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड से हार मिली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में पिछले सीजन की रनर्स अप टीम साउथ अफ्रीका खिताब के लिए दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन उसका सपना टूटकर बिखर गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 विकेट खोकर 169 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 12.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाते हुए मैच 9 विकेट से जीत लिया। उसके लिए फिन एलन ने टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका, जबकि 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के के दम पर नाबाद 100 रन बनाकर लौटे। दूसरे बेस्ट स्कोरर टिम सिफर्ट रहे, जिन्होंने 58 रन ठोके।

साउथ अफ्रीका टीम के 169 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवरों में ही 173 रन ठोक दिए। उसके लिए फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए शतक ठोका, जबकि टिम सिफर्ट ने 33 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 58 रन जड़े। इस तरह से अब न्यूजीलैंड 8 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विनर से फाइनल खेलेगा।