T20 वर्ल्ड कप फॉलआउट: बोर्ड ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पूरी चयन समिति को बर्खास्त किया 

719

T20 वर्ल्ड कप फॉलआउट: बोर्ड ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पूरी चयन समिति को बर्खास्त किया 

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने के बाद बीसीसीआई ने शुक्रवार को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया।

चेतन के कार्यकाल के दौरान, भारत टी20 विश्व कप के 2021 संस्करण में नॉक-आउट चरण में पहुंचने में भी विफल रहा था और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हार गया था।

चेतन (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) ने हाल के दिनों में वरिष्ठ राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल रखा है। इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 में और कुछ की 2021 में हुई थी।

एक वरिष्ठ राष्ट्रीय चयनकर्ता को आम तौर पर विस्तार के अधीन चार साल का कार्यकाल मिलता है। अभय कुरुविला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था।शुक्रवार को बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (वरिष्ठ पुरुष) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए।आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर है।