Tak Society Elections Concluded संजय टाक अध्यक्ष, अनोखीलाल टाक सचिव पद के लिए निर्वाचित!

66

Tak Society Elections Concluded संजय टाक अध्यक्ष, अनोखीलाल टाक सचिव पद के लिए निर्वाचित!

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, संजय पैनल को बहुमत से जीत!

मतदान अवधि बढ़ानी पड़ी, परिणाम आते ही जुलूस व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित!

Ratlam : शहर के हनुमान बाग में रविवार को टाक कलाल समाज के चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे मतदान केंद्र पर दिनभर रौनक बनी रही। मतदान का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था।

लेकिन मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण इसे बढ़ाकर शाम 5 बजे तक करना पड़ा। 3 पदों पर निर्विरोध चयन चुनाव प्रक्रिया के दौरान संजय पैनल के 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका टाक, क्षेत्रीय सभा उपाध्यक्ष महेश टाक तथा आय-व्यय निरीक्षक वसंत टाक शामिल हैं।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 16.01.03

चुनाव परिणाम 29 दिसंबर की रात 8 बजे घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही विजयी संजय पैनल ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला, जो नाहरपुरा स्थित टाक मार्केट तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहें, सभी विजयी उम्मीदवारों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र टाक ने शपथ दिलाई।

चुनाव संपन्न कराने में अखिल भारतीय टाक महासभा संयुक्त मंत्री बाबूलाल टाक (भीलवाड़ा), शैलेन्द्र टाक टाक महासभा (भीलवाड़ा अध्यक्ष), मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र टाक के साथ सहायक चुनाव अधिकारी हुकुमचंद टाक, सुनील टाक तथा श्रीमती मीता धर्मपत्नी अजय टाक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 16.01.03 1

चुनाव में 2 पैनलों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें संजय पैनल को जीत मिली। अध्यक्ष संजय टाक, मंत्री अनोखी लाल टाक, कोषाध्यक्ष जगदीश टाक, संयुक्त मंत्री कैलाश टाक, भवन समिति प्रबंधक नितेश टाक तथा नवयुवक मंडल अध्यक्ष विशाल टाक, शिक्षा समिति कपिल टाक रहे।

जीतने वाली संजय पैनल के मार्गदर्शक रमेश टाक (पत्रकार) एवं किशोरीलाल कलाल (नागदा) रहे। महिलाओं की विशेष भागीदारी चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने समाज के लोकतांत्रिक उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान की जानकारी बाबूलाल जी टाक ने दी!