WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Tamil Nadu Helicopter Crash: कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, CDS जनरल बिपिन रावत भी सवार थे

Kunnur : सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में CDS बिपिन रावत (Bipin Rawat) भी मौजूद थे।
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को हादसा हो गया। सेना का एक हेलीकॉप्टर यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सेना के चार से पांच उच्च अधिकारी सवार थे। ये सभी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। हेलीकॉप्टर में जनरल रावत की मौजूदगी की अभी पुष्टि नहीं की है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तीन लोगों को बचाया चुका है।
कन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर में सीडीसी रावत की पत्नी भी सवार थीं।