Tantya Mama : कार्यक्रम पातालपानी के बजाए नेहरू स्टेडियम में होने की संभावना

कलेक्टर और कई अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया

810

Indore : पातालपानी में 4 दिसंबर को होने वाला टंट्या मामा बलिदान दिवस कार्यक्रम का स्थान बदले जाने की आशंका है। लगातार बारिश होने से पातालपानी में इस कार्यक्रम के होने की संभावना कम है। प्रशासन अब इस आयोजन को नेहरू स्टेडियम में करने की योजना बना रहा है। कलेक्टर और कुछ अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर को नेहरू स्टेडियम का दौरा करके वहां कार्यक्रम करने की संभावना देखी। कलेक्टर मनीष सिंह, आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय, नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अधिकारी नेहरू स्टेडियम पहुंचे। जानकारी के अनुसार अब इस कार्यक्रम के बड़े स्तर पर किए जाने की संभावना भी नहीं है।

प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं। ये भी कारण है कि इस आयोजन में अब भीड़ को इकट्ठा किए जाने के आसार नहीं हैं। क्योंकि, शासन ने 17 नवंबर को कोरोना से जुड़े जो प्रतिबंध हटाए थे, उन्हें फिर लागू किया गया है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 50% पर सीमित रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ऐसे में बलिदान दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

देखिये वीडियो-