आध्यात्मिक उन्नति के लिए तत्व ज्ञान, ध्यान निधि की घोषणा, 14 लाख रुपए एकत्रित!

जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की पारिवारिक सभा आयोजित!

655

आध्यात्मिक उन्नति के लिए तत्व ज्ञान, ध्यान निधि की घोषणा, 14 लाख रुपए एकत्रित!

Ratlam : श्री जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की पारिवारिक सभा का आयोजन सागोद रोड़ स्थित निजी परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें बोर्ड बैठक के अन्तर्गत विभिन्न निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में संजय चपडोद, निलेश गोधा ने ग्रुप सदस्यों की धार्मिक, आध्यात्मिक उन्नति के लिए तत्वज्ञान, ध्यान निधि की घोषणा की। जिसमें विभिन्न सदस्यों के सहयोग से करीब चौदह लाख रूपए का फंड एकत्रित किया गया। जिसका उपयोग आगामी वर्षो में किया जाएगा।

IMG 20250527 WA0057

इसके लिए इन सभी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया जिनमें शांतिबाई सुजानमल लुनिया की स्मृति में विनोद लुनिया द्वारा श्रीमती कांतादेवी, संदीप चौरडिय़ा, जितेश गेलड़ा, मेघकुमार लुनिया, शैलेश संघवी, राजकुमार मूणत, अनिल कुमार जैन भुजीयावाला, प्रमोद धींग, दिपेन्द्र लुणावत, राजेन्द्र सुराणा, योगेन्द्र रूनवाल, संजय चपड़ोद परिवार से सुमतीलाल, निर्मला देवी चपड़ोद की स्मृति में, योगेश लसोड़, विनोद कटारिया आदि ने सहयोग करने की घोषणा की। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के संस्थापक अध्यक्ष विनोद लुनिया, पूर्व अध्यक्ष संजय खिमेसरा, अध्यक्ष संदीप चौरडिया, सचिव यशवंत पावेचा, निलेश गोधा ने भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद श्रीमती रचना चौरड़िया, मधु गोधा, बबीता पावेचा, सरीता धींग, सोनू गेलड़ा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

IMG 20250527 WA0058

चौरड़िया ने अध्यक्षीय उदबोधन में स्वागत उदबोधन देते हुए आगामी 2 वर्षो के लिए अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की। साथ ही समाजहित में ग्रुप द्वारा होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता एवं स्पर्धा के बारे में जानकारी देते हुए ग्रुप के सभी सदस्यों से आव्हान किया कि सभी सदस्य हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करें।

कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों को लगातार हो रही साइबर ठगी से बचाने के लिए सतर्कता एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर विशेषज्ञ विपुल भावसार द्वारा ग्रुप के सदस्यों को ठगी से बचने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि साईबर क्राइम हो जाने के बाद हमें पता चलता हैं अगर हम सतर्क रहें तो हमारे साथ ठगी नहीं होगी। ठगी होने का मुख्य कारण हमारी सतर्कता की कमी एवं जल्दबाजी हैं। उन्होंने बताया कि किस-किस तरह से साइबर फ्रॉड होते है तथा उनसे बचाव की विस्तृत जानकारी दी। आपने डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार पूर्वक उदाहरण देकर समझाया।

इस अवसर पर श्रीमती माधुरी चौपड़ा एवं नमीषा चौपड़ा की टीम ने सभी सदस्यों को मनोरंजक खेल खिलाएं। कार्यक्रम में चौदह नवीन सदस्यों ने ग्रुप की सदस्यता ली। जिन्हें सभी पूर्व अध्यक्षों ने पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सचिव यशवंत पावेचा ने एवं आभार प्रमोद धींग ने माना!

IMG 20250513 WA0054