Taxi Fell Into Ditch in Uttarakhand : नैनीताल में टैक्सी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत जिनमें 2 बच्चे, कई घायल!

461

Taxi Fell Into Ditch in Uttarakhand : नैनीताल में टैक्सी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत जिनमें 2 बच्चे, कई घायल!

 

Nainital : जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे हैं। वाहन में 10 लोग सवार थे।

जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र उखल कांड में टैक्सी में चलने वाला मैक्स वाहन खाई में गिरा। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई। बाकी चार लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों में भी कुछ हालात गंभीर है।।

IMG 20240605 WA0149

जानकारी के मुताबिक हादसा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक इलाके में हुआ। नैनीताल शहर से करीब 80 किमी दूर पतलट सड़क मार्ग पर ये हादसा हुआ। मैक्स वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। सभी वाहन के साथ खाई में गिर गए।

सीओ सिटी सुमित पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही नजदीकी क्षेत्र खांसियों से पुलिस को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल स्थानीय लोग घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रहे हैं। अभी तक 6 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। गाड़ी में कौन लोग सवार थे, हादसे कैसे हुआ, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।