Teacher’s Unique Protest : शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ शिक्षक गले में चप्पल की माला, नंगे पांव 80 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचा!

जानिए, इस शिक्षक की क्या शिकायतें हैं, जिसकी सुनवाई नहीं हो रही! 

506

Teacher’s Unique Protest : शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ शिक्षक  गले में चप्पल की माला, नंगे पांव 80 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचा!

Bhind : भिंड जिले में एक अजीब मामला सामने आया। आलमपुर के एक सरकारी स्कूल के पूर्व प्राचार्य सुरेश माहौर शिक्षा विभाग में फैली गड़बड़ियों से परेशान हैं। इसलिए वे नंगे पैर, गले में चप्पलों की माला डालकर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से शिकायत करने निकले हैं। उनका यह विरोध शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार और प्रभावशाली लोगों की मनमानी के खिलाफ है। कार्रवाई होने तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

उनके मुताबिक शिक्षा विभाग में कई कमियां हैं। आलमपुर स्कूल के पूर्व प्राचार्य सुरेश माहौर इसी वजह से भिंड कलेक्टर ऑफिस के लिए पैदल निकले हैं। वे चाहते हैं कि शिक्षा विभाग में फैली अनियमितताओं पर कार्रवाई हो। उनका कहना है कि आलमपुर के सरकारी स्कूलों में कई तरह की गड़बड़ियां हैं। शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं। कुछ शिक्षक आते तो हैं, लेकिन साइन करके तुरंत चले जाते हैं।

गुटखा और शराब का सेवन करते

सुरेश माहौर ने यह भी बताया कि स्कूल में कुछ शिक्षक गुटखा और शराब का सेवन करते हैं। वे धूम्रपान भी करते हैं। इससे छात्रों पर गलत असर पड़ता है। बच्चे भी उन्हें देखकर गलत चीजें सीखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आलमपुर मे सरकारी स्कूलों में अवस्थाएं चारों तरफ फैली हुई है। शिक्षक समय पर नहीं आते हैं। कुछ शिक्षक समय पर आते हैं तो साइन कर तुरंत ही चले जाते हैं। इतना ही नहीं शिक्षा के मंदिर में शिक्षक आते भी है तो वह गुटखा, शराब का सेवन करते हैं। धूम्रपान करते है जिससे पढ़ने वाले छात्रों पर गलत असर पड़ता है, वह भी इनको देखकर सीखते हैं।


Judge’s Name Written in Place of Accused : पुलिस ने गैर जमानती वारंट पर आरोपी की जगह जज का नाम लिख दिया!


 

 

 

 

 

 

पहले भी कर चुके हैं अनशन

सुरेश माहौर ने पहले भी दो बार अनशन किया था। उन्होंने सभी बड़े अधिकारियों से शिकायत भी की थी। लेकिन, उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए इस बार वे खुद ही विरोध करने निकल पड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे हार नहीं मानेंगे।