
किशोरी ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाई
भोपाल : रातीबड़ इलाके में कल सुबह एक किशोरी ने खेत में लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खुशी पारदी पुत्री बादल सिंह (16) ग्राम छोटी झागरिया में रहती थी। वह कक्षा आठवीं तक पढ़ाई थी, और अब अपने घर में ही रहती थी। कल सुबह उसने घर से 200 मीटर दूर स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




