That’s Why Pawan Singh Moved Away : शत्रुघ्न सिन्हा के सामने चुनाव लड़ने से क्यों डरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह! 

जानिए, आसनसोल से चुनाव न लड़ने के और क्या कारण बताए!

359

That’s Why Pawan Singh Moved Away : शत्रुघ्न सिन्हा के सामने चुनाव लड़ने से क्यों डरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह! 

Kolkata : भाजपा ने शनिवार शाम 195 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इनमें भोजपुरी के चार अभिनेताओं के नाम भी थे। इनमें से एक पवन सिंह भी थे, जिन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जबकि, सूची में अपना नाम होने के बाद वे उत्साहित थे. लेकिन, 24 घंटे के भीतर ही पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना किया। बताया जा रहा है कि वे ममता बैनर्जी की टीएमसी के संभावित उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के सामने चुनाव लड़ने से हिचक रहे हैं।

वैसे पवन सिंह ने आसनसोल से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने से क्यों मना किया, इसके पीछे की वजह क्या थी! इसकी वजह सूत्रों के हवाले से निकलकर सामने आ रही है। पहली वजह जो बताई जा रही है कि पवन सिंह आरा के रहने वाले हैं और वह यहीं से चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि, उन्हें बिहार से सटे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है।

IMG 20240304 WA0018

दूसरी वजह यह कि पवन सिंह के सामने जो उम्मीदवार टीएमसी की तरफ से मैदान में होने की संभावना है वे उनके आदर्श शत्रुघ्न सिन्हा हैं। शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से टीएमसी की तरफ से सांसद हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मजबूत स्थिति भी पवन सिंह के इनकार करने की वजह मानी जा रही है।

पवन सिंह के नाम का भाजपा की तरफ से आसनसोल सीट के उम्मीदवार के तौर पर ऐलान होते ही टीएमसी हमलावर हो गई। ममता बनर्जी की पार्टी की तरफ से पवन सिंह के खिलाफ ‘महिला सम्मान’ कार्ड खेल दिया गया। दरअसल पवन सिंह की कुछ फिल्में और एलबम के नाम बंगाली महिलाओं पर केंद्रित हैं, जिसे लेकर यह बवाल शुरू हुआ। वैसे 2019 में भी पवन सिंह को बीजेपी बंगाल के हावड़ा से चुनाव लड़वाना चाहती थी, लेकिन अंतिम वक्त में पार्टी ने अपना फैसला बदल लिया।

भाजपा ने दांव इसलिए लगाया 

पवन सिंह पर भाजपा ने क्यों दांव लगाया इसके पीछे की वजह भी खास है। पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार कहा जाता है। हिंदी सिनेमा में जितनी दखल सलमान खान रखते हैं भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच वही दखल पवन सिंह रखते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। पवन सिंह के गाने इतने पॉपुलर रहे हैं कि भोजपुरी के अलावा देश के अन्य भाषा को समझने वालों के अलावा विदेशों के पब और डिस्को में बजते और इस पर लोगों को थिरकते देखा जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में भी लोकप्रिय 

पवन सिंह बिहार के भले ही हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बंगाल में भी है। पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं. लेकिन उनका जन्म बंगाल में हुआ। शायद पार्टी इसी वजह से पवन सिंह को वहां से चुनाव मैदान में उतारना चाह रही थी। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में उनके अभिनय की वजह से जितनी पहचान मिली उससे ज्यादा उन्हें उनकी आवाज की वजह से लोगों का प्यार मिला। पवन सिंह की आवाज के दीवाने आज भी दुनिया में करोड़ों की संख्या में हैं।