मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि धारा 370 हटाकर कश्मीर समस्या का समाधान,3 तलाक कानून से महिलाओं को जीने का हक दिलाया-चेतन्य काश्यप

▫️स्टार्टअप का आकड़ा करीब 97 हजार है।इनमें से 14 हजार पूर्ण स्थापित

821

मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि धारा 370 हटाकर कश्मीर समस्या का समाधान,3 तलाक कानून से महिलाओं को जीने का हक दिलाया-चेतन्य काश्यप

Ratlam : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 9 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो चुकें हैं यह बात चेतन्य काश्यप ने कही।उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर कश्मीर समस्या का समाधान हुआ है,वहीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।तीन तलाक का कानून बनाकर उन्होंने महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिलाया है।पिछले 9 सालों के भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का परम वैभव चारों तरफ बढ़ा है।यही कारण हैं कि पहले भारत दूसरे देशों की तरफ देखता था, लेकिन अब दुनिया भारत की और देख रही हैं।केन्द्र सरकार ने जनकल्याण के साथ विकास के हर पहलू को छुआ है।आने वाले वर्षों में देश को समृद्धशाली राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है।उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद देश का स्वर्णिम काल चल रहा है।दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और इसका श्रेय भी हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी को ही जाता है।योग को पूर्व में धार्मिक प्रक्रिया से जोड़ा जाता था,लेकिन आज यह जन-जन की आवाज बन गया है।इसके साथ ही 8 लेन एक्सप्रेस-वे,रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों के विकास के साथ देश को नए पथ पर अग्रसर किया है।पूरी दुनिया भारत को शांतिदूत के रूप में देख रही है।युक्रेन युद्ध के लिए भी प्रधानमंत्री मोदीजी से ही शांति की पहल करने की उम्मीद की जा रही हैं।

काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भी कई अवसर निर्मित किए है।स्टार्टअप का आकड़ा करीब 97 हजार है।इनमें से 14 हजार पूर्ण स्थापित हो गए है।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकारा था कि वे 1 रुपया भेजते है तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता है।उन्होंने इस समस्या को दूर करने के कोई प्रयास नहीं किए,लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा जनधन खाते खुलवा कर पूरे पैसे जनता के खाते में जमा करने का प्रबंध किया है। इससे सभी योजनाओं का पैसा अब सीधे खाते में जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 06 21 at 10.07.13 PM

मोदीजी ने सही मायनों में लोकतंत्र का राजनेता होने का उदाहरण पेश किया हैं।उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाया है, वहीं देश की सांस्कृतिक एवं औद्योगिक विरासत को भी काफी आगे बढ़ाया है।कोरोना काल के दौरान मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व की मदद की है।कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है और देश में भी लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की व्यवस्था से लेकर दवाओं के प्रबंध तक सारे कार्य ऐतिहासिक रूप से किए है।काश्यप ने कहा कि देश को मोदी जी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है, जो पहले कभी हुआ है और न कभी होगा। रतलाम को उनके नेतृत्व से एक्सप्रेस-वे की बड़ी सौगात मिली है,जिसके समीप विशेष निवेश क्षेत्र का विकास होगा।इससे रतलाम की दशा और दिशा बदल जाएगी और यह मालवा और निमाड़ का प्रमुख केन्द्र बनकर पुनः स्थापित होगा।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी एवं सहप्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहें।

देखिए वीडियो क्या कह रहे हैं चैतन्य काश्यप