ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026 -27 का बजट: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले किया संबोधित

48

ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026 -27 का बजट: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले किया संबोधित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि परिषद की बैठक विधानसभा स्थित समिति कक्ष में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से पहले, विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले वर्ष 2026- 27 के बजट के लिए उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा सहित वित्त विभाग की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2026- 27 का बजट कई मामलों में ऐतिहासिक है। यह बजट सभी को साथ लेकर सीढ़ी दर सीढी आगे बढ़ते जाने के संकल्प का प्रतिमान है। यह बजट प्रदेश में ज्ञान के अंतर्गत गरीब -युवा- अन्नदाता और महिलाओं के कल्याण के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को समर्पित है।