
मुख्यमंत्री ने मंदसौर की खिलाड़ी नीलू डाडिया को हॉकी का सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया
मंदसौर खेल जगत में हर्षोल्लास छाया
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। नगर की महिला हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया को प्रदेश शासन द्वारा स्थापित सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार प्रदान किया गया है । जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया को हॉकी का सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भोपाल में सम्पन्न समारोह में अन्य खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों के साथ मंदसौर की खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया।

उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब मंदसौर के किसी खिलाड़ी को प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है नीलू को यह पुरस्कार हॉकी में में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर दिया गया है।
मध्य प्रदेश शासन खेल विभाग द्वारा आयोजित शिखर खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीलू ने हॉकी खेल की शुरुआत मंदसौर से करते हुए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया।
खिलाड़ी नीलू की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ,जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभीषेक आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला हॉकी संघ संरक्षक पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, हॉकी संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ घनश्याम बटवाल, व्हालीबाल संगठन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, टेबल टेनिस संगठन सचिव त्रिभुवन कविश्वर, खेल प्रकोष्ठ संयोजक विनय दुबेला, एथलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा, खेल अधिकारी राजू कुमार, राजेंद्र अग्रवाल, खेल प्रशिक्षक राकेश श्रीवास्तव, अविनाश उपाध्याय, प्रवीण भंडारी, कुलदीप सिंह चौहान, डॉ एस एस भाटी, नवीन खोकर, अभिषेक सेठिया एवं समस्त खेल प्रेमियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की।





