
मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले की 2 लाख 60 हजार लाड़ली बहनों को 39 करोड़ से अधिक की सहायता राशि अंतरित की
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा खंडवा जिले के पंधाना से प्रदेश भर की सवा सौ करोड़ से अधिक महिलाओं को 1836 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की
इसके अंतर्गत मंदसौर जिले की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सुशासन भवन कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित हुआ, जहां कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन को सभी ने सामुहिक रूप से सुना।

जिला महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 414 लाड़ली बहनों को 39.06 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से उन्हें नियमित आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें , जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।





