कलेक्टर ने बदलवाया गोदाम, तो पूर्व विधायक ने नान के डीएम को दी गालियां

जानिए क्या है पूरा मामला

493
Croatia's Mislav Orsic front, and Croatia's Ivan Perisic celebrate after a goal uring the World Cup third-place playoff soccer match between Croatia and Morocco at Khalifa International Stadium in Doha, Qatar, Friday, Dec. 16, 2022. AP/PTI(AP12_17_2022_000337B)

कलेक्टर ने बदलवाया गोदाम, तो पूर्व विधायक ने नान के डीएम को दी गालियां

भोपाल: विन्ध्य क्षेत्र के सतना जिला मुख्यालय में नागरिक आपूर्ति निगम के दफ्तर में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने अफसरों को सरेआम गालियां दीं। दरअसल पूर्व विधायक सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा एक दिन पहले धान के भंडारण के लिए पूर्व विधायक द्वारा मैपिंग कराए गए अपने गोदाम को मैपिंग से हटाए जाने से नाराज थे। इसके बाद वे तब तक विरोध प्रदर्शन और गाली गलौज पर उतारू रहे जब तक उनके गोदाम को फिर मैपिंग में नहीं ले लिया गया।

बताया जाता है कि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार के सतना जिले के मालमउ में दो गोदाम हैं जो अभी तक खाली थे। वे दो दिन पहले नागरिक आपूर्ति निगम (नान) आफिस पहुंचे और दबाव डलवाकर मैपिंग बदलवाई। इस जिले के जमुआनी में हो रही धान खरीदी के बाद भंडारण 5 किमी दूर हरिहरपुर स्थित गोदाम में हो रहा था। गहरवार ने इस गोदाम को बदलकर 25 किमी दूर अपने मालमउ गोदाम में मैप करा लिया।

इस बीच कलेक्टर अनुराग वर्मा के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने फिर पुरानी स्थिति चालू करा दी। शुक्रवार को हुए घटनाक्रम में पूर्व विधायक की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि निगम के अफसरों ने धान के भंडारण के लिए बने केंद्रों में उनके गोदाम को शामिल नहीं किया था। खरीदी केंद्र से उनके गोदाम की मैपिंग नहीं किए जाने से उन्हें लाखों रुपए किराया मिलने से वंचित रहना पड़ता और इसलिए उन्होंने निगम के दफ्तर पहुंचकर (जिला प्रबंधक) डीएम को जमकर गालियां दीं। इस दौरान दफ्तर में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों में सन्नाटा खिंचा रहा क्योंकि सत्ता पक्ष के नेता और पूर्व विधायक से टकराने के साहस न था।इसके बाद पूर्व विधायक शुक्रवार को नान के दफ्तर पहुंचे, वहां अपनी ताकत बताते हुए पहले जमीन पर बैठे और फिर अफसरों को गालियां दीं जिसके बाद हरिहरपुर गोदाम वापस मालमऊ हो गया। साथ ही बांधी खरीदी केंद्र से 10 किमी दूर कोठी एके लॉजिस्टिक में जमा हो रही धान का गोदामीकरण भी 15 किमी दूर मालमऊ स्थित अपने गोदाम में करा लिया।

सूत्रों ने बताया कि यह गोदाम कागजों में 15 किमी दूर बताया गया है जबकि हकीकत की दूरी 50 से 55 किमी है। बांधी-मालमऊ के रास्ते अण्डरब्रिज पड़ता है, जिससे ट्रक नहीं निकल पाएंगे। लिहाजा ये ट्रक बांधी से कोठी होते हुये सतना आएंगे। फिर मालमऊ पहुंचेंगे।