बैठक से गायब निगमायुक्त को कलेक्टर ने दूरभाष पर लगाई फटकार, अधिकारियों में हड़कंप

960

बैठक से गायब निगमायुक्त को कलेक्टर ने दूरभाष पर लगाई फटकार, अधिकारियों में हड़कंप

Ratlam : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर निगमायुक्त एपी सिंह गहरवार को दूरभाष पर फटकार लगाई है।

जिले में संचालित निर्माण कार्यों को लेकर आज कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी समीक्षा बैठक ले रहे थे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागों को समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। इसी बीच नगर निगम से संबंधित कार्य आने पर जब उन्होंने देखा कि निगम आयुक्त बैठक से गायब है तो कलेक्टर ने बैठक से ही निगमायुक्त एपी सिंह गहरवार को दूरभाष पर जमकर फटकार लगाई।

साथ ही तत्काल निगम आयुक्त को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर की इस त्वरित कार्यवाही से बैठक में उपस्थित अधिकारियों में हड़कंप मच गया।